रांची में भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य मोहन सिंह मुंडा गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तमाड़ पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली का नाम मोहन सिंह मुंडा है। वह तमाड़ थाना क्षेत्र के लूगटू का रहनेवाला हैं।

उसके पास से दो नक्सली किताब, दो नक्सली पर्चा और दो नक्सली बैनर बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बघई निवासी देवानंद सिंह मुंडा और डूंगरीडीह निवासी महावीर मुंडा की हत्या में संलिप्त नक्सली अमित मुंडा टीम का सक्रिय सदस्य गौर मोहन सिंह मुंडा अपने गांव आया हुआ है।

सूचना के बाद बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम की ओर से अविलंब छापामारी कर मोहन सिंह मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के क्रम में उसके पास से नक्सली किताब ,नक्सली पर्चा और बैनर बरामद किया गया।

 एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहन सिंह मुंडा ने पूछताछ में बताया है कि नक्सली कमांडर अमित मुंडा (आरसीएम) और अनल दा उर्फ पतिराम मांझी (सीसीएम) और अन्य के द्वारा पुलिस मुखबिरी और लेवी वसूलने के कारण देवानंद सिंह मुंडा और महावीर मुंडा की हत्या की गई।

इसके खिलाफ तमाड़ में दो मामले दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम तमाड़ थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश, यशवंत कुमार, मनिंद्र कुमार शर्मा, विपिन कुमार अल्फ्रेड कुजूर और जोफ़िया टोपनो सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article