झारखंड में मिले 125 कोरोना पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बुधवार को 125 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई हैं जबकि राज्य में कोरोना से 170 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 65, बोकारो से 4, चतरा से 2 मरीज मिले हैं।

धनबाद से 5, दुमका से 2,पूर्वी सिंहभूम से 17, गढ़वा के 3 मरीज मिले हैं।

गोड्डा से 5, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 1, लातेहार से 1मरीज मिले हैं।

पलामू से 7, रामगढ़ से 1, साहेबगंज एक, सिमडेगा से 7 पश्चिमी सिंहभूम से 4 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 के मामला अब 118012 हो गए हैं।

इनमें 1102 सक्रिय केस हैं जबकि 115853 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1057 कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .17 प्रतिशत हैं।

Share This Article