झारखंड में दो जिलों से पुलिस ने जब्त किए 36,56,900 रुपए, लोकसभा चुनाव में…

Digital Desk

Money Seized : झारखंड (Jharkhand) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान धन बल के प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय है। इसके लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत ही पुलिस ने दो जिलों से 36,56,900 रुपए जब्त किए हैं।

30,91,900 रुपए गिरिडीह (Giridih) जिले से और 5,65,000 रुपए लातेहार (Latehar) से बरामद हुए हैं।

बताया जाता है कि गिरिडीह जिले में अवैध नकद के परिवहन की रोकथाम के लिए बनाई गई टीम ने निमियाघाट और धनवार थाना क्षेत्र से FST टीम ने अलग-अलग वाहनों से 30 लाख 91 हजार 900 रुपए नगद जब्त किए।

दूसरी ओर लातेहार जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर SP अंजनी अंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान बुधवार को जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह पुलिस कैंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

एसआई अशोक सिंह व दंडाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के क्रम में कार (JH03AM-1077) की जांच के दौरान पुलिस ने 5 लाख 65 हजार रुपए नगद बरामद किए। कार में सवार बिहार के औरंगाबाद निवासी रवींद्र कुमार सिंह के पास से उक्त रुपए बरामद हुए हैं।

x