धनबाद से 300 किलोमीटर दूर अटका हुआ है मानसून, बूंदाबांदी से कोई राहत नहीं …

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : शहर के आसमान पर शुक्रवार काे बादल नजर आए, कुछ जगहाें पर बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन राहत की बारिश का अब भी बेसब्री से इंतजार है।

अनुकूल परिस्थति और गति नहीं हाेने के कारण मानसून (Monsoon) दाे दिनाें से धनबाद (Dhanbad) से करीब 300 किमी दूर पूर्णिया, फारबिसगंज, अररिया के इलाके में अटका है।

झारखंड में Monsoon की इंट्री संथालपरगना से हाेगी

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय (Biporjoy) का असर कम हाेने पर इसके पश्चिम बंगाल (West Bengal) और संथालपरगना हाेते हुए धनबाद पहुंचने की उम्मीद है।

माैसम केद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने 20-21 जून तक Monsoon के धनबाद पहुंचने का अनुमान जताया।

कहा कि झारखंड में Monsoon की इंट्री संथालपरगना से हाेगी। इसके बंगाल पहुंचने पर स्थिति स्पष्ट हाे जाएगी।

अभी यह उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास में है। संभव है कि चक्रवात बिपरजाॅय से आनेवाले दिनाें में मानसून काे मदद भी मिले।

अभिषेक आनंद ने कहा कि जून में बारिश थाेड़ी कम रहेगी, लेकिन कुल तीन-चार महीनाें काे मिलाकर वर्षा सामान्य रहेगी।

मुंबई की तरफ से मानसून आने पर यहां हाेती है अच्छी बारिश

मानसून के जानकार SP यादव ने बताया कि धनबाद और आसपास के क्षेत्राें में दाे रास्ताें से मानसून की इंट्री हाेती है।

पश्चिम बंगाल और संथाल के रास्ते आनेवाला मानसून कमजाेर रहता है और उसमें अच्छी बारिश नहीं हाेती है।

वहीं, मुंबई की ओर से नर्मदा काे पार करते हुए जब मानसून आता है, ताे धनबाद व आसपास बेहतर बारिश हाेती है।

19-20 जून तक पहुंच जाएगा धनबाद

SP यादव ने कहा कि मुंबई की तरफ से आनेवाला मानूसन वहां से 48 घंटे के अंदर धनबाद पहुंच जाता है।

मुंबई के बाद नर्मदा नदी की घाटी है, जहां से धीरे-धीरे मानसून छाेटानागपुर के पठाराें तक पहुंच जाता है।

अभी साइक्लाेन बिपरजाॅय मुंबई काे छूते हुए लगभग निकल चुका है। वहीं, मानसून 48 घंटाें तक मुंबई और 19-20 जून तक धनबाद पहुंच जाएगा।

Share This Article