कांग्रेस नेता माणिकराव जगताप का कोरोना से निधन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष माणिकराव जगताप (56) का सोमवार सुबह मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में निधन हो गया। जगताप कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार व पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने माणिकराव जगताप के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार माणिकराव जगताप कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसलिए उन्हें मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सोमवार सुबह इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। माणिकराव जगताप का अंतिम संस्कार आज ही रायगढ़ स्थित महाड में किया जाएगा।

माणिकराव जगताप 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठन होने के बाद राकांपा में शामिल हो गए थे।

2004 में राकांपा के टिकट पर महाड विधानसभा क्षेत्र से माणिकराव जगताप विधानसभा सदस्य (विधायक) बने थे। इसके बाद माणिकराव जगताप फिर से कांग्रेस में वापस आ गए थे।

कांग्रेस पार्टी की ओर से माणिकराव जगताप को रायगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई थी।

Share This Article