Latest NewsUncategorizedभारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा: PM मोदी

भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा: PM मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भुज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया।

कच्छ के एक दिवसीय दौरे पर आए PM ने कहा, 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद, मैंने जिले को विकसित करने का आश्वासन दिया था और 2022 में, देखें कि यह कितना अच्छा विकसित हुआ है। आज मैं 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का वादा कर रहा हूं और जरूर करूंगा।

इससे पहले उन्होंने भुज में स्मृति वन और अंजार में वीर बालक स्मारक देश को समर्पित किया, जो भीषण भूकंप (Severe Earthquake) में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि ये दो स्मारक कच्छ को जापान के हिरोशिमा संग्रहालय (Hiroshima Museum) की तरह दुनिया के नक्शे पर लाएंगे।

PM Modi ने कहा कि वह दिल्ली में थे, जब भूकंप आया लेकिन अगले ही दिन गुजरात पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गुजरात आपदा प्रबंधन अधिनियम पेश करने वाला पहला राज्य था, जिससे बाद में पूरा देश प्रेरित हुआ।

रविवार सुबह, उन्होंने नई परियोजनाओं की नींव रखी और 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। PM ने कहा कि सरहद डेयरी का उद्घाटन तब हुआ, जब वह राज्य के CM थे।

देश का पहला भूकंपरोधी अस्पताल मिला : Modi

उस समय इसका दैनिक दूध संग्रह 1,400 लीटर था, जो बढ़कर 5 लाख लीटर प्रतिदिन हो गया है। दुग्ध उत्पादक डेयरी में दूध का योगदान कर 800 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।

पिछले 20 वर्षों में, कच्छ को 45 नए कॉलेज, 1,000 नए स्कूल, 250 अस्पताल और हजारों चेक Dam मिले हैं। Modi ने कहा कि इसे देश का पहला भूकंपरोधी अस्पताल मिला है।

उन्होंने कच्छ के अपने सभी पुराने दोस्तों को याद किया जिन्होंने इसके विकास में योगदान दिया।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...