केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ‘टेनी’ का जेल जाना तय : राहुल गांधी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ का जेल जाना तय है ।

उन्हें आज नहीं तो कल जेल जाना ही पड़ेगा । लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी दलों के सांसदों के साथ मिलकर केन्द्रीय मंत्री ‘टेनी’ को पद से हटाने और निलंबित सांसदों की बहाली के लिए संसद भवन से विजय चौक तक मार्च किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें विपक्ष छोड़ने वाला नहीं है।

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष केन्द्रीय मंत्री ‘टेनी’ के इस्तीफे की मांग करता आ रहा है।

विपक्षी दलों का आरोप है कि इस मुद्दे पर सरकार न तो संसद में चर्चा करा रही है और ना ही मंत्री को पद से हटा रही है। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि अजय मिश्रा भी हिंसा में शामिल थे।

इस लिए इन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। लखीमपुर खीरी हिंसा की निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री तो पद से हटाया जाना जरूरी है ।

Share This Article