झारखंड में यहां युवती का नहाता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पीड़िता ने आत्महत्या का किया प्रयास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनसार की एक युवती का नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

युवती ने एक स्थानीय युवक पर वीडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उस युवक ने वीडियो दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया।

युवक की हरकतों से आहत युवती ने दो दिन पहले आत्महत्या का भी प्रयास किया। घरवालों ने उसकी जान बचाई।

झारखंड में यहां युवती का नहाता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पीड़िता ने आत्महत्या का किया प्रयास

युवती की शिकायत पर धनसार पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

धनसार न्यू कॉलोनी की युवती ने पुलिस को बताया कि वह सरस्वती पूजा यानी पांच जनवरी की सुबह अपने आंगन में स्नान कर रही थी।

झारखंड में यहां युवती का नहाता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पीड़िता ने आत्महत्या का किया प्रयास

इसी दौरान पास रहने वाले दीपक ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। आरोपी ने युवती को चिह्वी लिख कर मिलने बुलाया।

युवती ने मिलने से मना कर दिया। दगुरुवार को दीपक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इधर, आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने वीडियो नहीं बनाया है और न ही वायरल किया है।

Share This Article