दुमका पुलिस ने पांच साल से फरार दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: पांच साल से फरार दहेज हत्या के आरोपित पति और उसके भाभी को बुधवार को हंसडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपित हंसडीहा थाना क्षेत्र के गिदबोना गांव निवासी आरोपित पति टुपलाल यादव एवं भाभी मुन्नी देवी है।

थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि वर्ष 2017 से दहेज हत्या के नामजद आरोपित पति और उसके भाभी को पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफल रही। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित देवर-भाभी अन्य प्रदेश फरार थे।

आरोपित महिला अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में भाग लेने दुमका पहुंची थी। आरोपित पति को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस को यह सफलता एसडीपीओ, जरमुंडी एवं इंस्पेक्टर के संयुक्त नेतृत्व में मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के महेशकुतरो गांव निवासी रघुनाथ महतो ने दहेज के लालच में ससुराल वालों पर बेटी बुधनी देवी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की लिखित शिकायत एक अप्रैल 2017 संबंधित थाने में की थी।

पुलिस मामले में कांड संख्या 26/17 के तहत भादवी की धारा 304 (बी) के तहत दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपित अन्य प्रदेश फरार था।

पांच साल बाद हंसडीहा पुलिस दहेज हत्या के आरोप फरार आरोपित देवर-भाभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने में सफल रही।

Share This Article