झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.64 प्रतिशत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में दिन पर दिन कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।

इसी बीच राहत की बात है कि दोगुनी रफ्तार से मरीज रिकवर हो रहे हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

गुरुवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 101 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 98.64 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 566 मामलों में सबसे अधिक 205 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,13 हजार, 218 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, 11 हजार, 407 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में राजधानी रांची में सबसे अधिक 14 कोरोना के नए केस मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 14,बोकारो से पांच, चतरा से सात, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक, गढ़वा से चार, गिरिडीह से दो,गोड्डा से एक, हजारीबाग से दो, खूंटी से पांच,कोडरमा से दो, पलामू से दो और रामगढ़ से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 157 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, आठ लाख, 71 हजार, 342 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 566 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 28 हजार, 276 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article