झारखंड में एक बार फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ़्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगा है। राज्य में सबसे अधिक 75 नए केस रांची में मिले है।

बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र 15 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले में कोरोना के 90 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 274 मामलों में सबसे अधिक 66 रांची में सक्रिय हैं। हालांकि राज्य के 17 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

राज्य में कोरोना के मामले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 75, बोकारो से पांच, देवघर से एक,धनबाद से दो, गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, खूंटी से एक, लातेहार से तीन, पलामू से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 669 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 12 लाख, 13 हजार, 368 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 274 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 80 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article