रांची में मुक्ति संस्था ने 27 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुक्ति संस्था ने रविवार को रांची के जुमार नदी के पास 27 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में लावारिस शवों का विधि विधान से जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी और परमजीत टिंकु ने अंतिम अरदास किया।

प्रवीण लोहिया ने कहा कि संस्था की ओर से पिछले वर्षों में संस्था ने 1286 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है।

जुमार नदी घाट पर पूरे विधि विधान से सामूहिक चिता सजाई गई और मंत्रोच्चार के बीच शवों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

यह सभी लावारिश शव रिम्स के शव गृह में थी। इन पर एक महीने में किसी भी परिजन ने दावा पेश नहीं किया। इस दौरान नगर निगम ने लकड़ी उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर अमित किशोर, सुदर्शन अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, नवीन मित्तल आदि मौजूद थे।

Share This Article