झारखंड

झारखंड को नितिन गडकरी ने दी 9400 करोड़ से अधिक की सौगात, बोले- 2024 तक बिछेगा सड़कों का जाल

रांची: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को झारखंड (Jharkhand) को 9400 करोड़ से अधिक की सौगात दी।

केन्द्रीय मंत्री ने रांची (Ranchi) और जमशेदपुर (Jamshedpur) में आयोजित कार्यक्रम में सड़क परियोजनाओं (Road Projects) का शिलान्यास और शुभारंभ किया।

गडकरी ने देश के सबसे लंबे पारडीह एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का शिलान्यास जमशेदपुर के बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से किया।

जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपये की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पारडीह से बालीगुमा तक करीब 10.4 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर अनूठा होगा।

यह देश में नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ेगा। जमशेदपुर के ट्रैफिक को देखते हुए अगले 50 सालों का खाका तैयार कर इसका निर्माण किया जा रहा है।

झारखंड को नितिन गडकरी ने दी 9400 करोड़ से अधिक की सौगात, बोले- 2024 तक बिछेगा सड़कों का जाल Nitin Gadkari gave a gift of more than 9400 crores to Jharkhand, said - the network of roads will be laid by 2024

1876 करोड़ की लागत से 4-लेन डबल-डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा: गडकरी

गडकरी ने कहा कि 1876 करोड़ की लागत से रांची-जमशेदपुर मार्ग (Ranchi-Jamshedpur Route) पर काली मंदिर से बालीगुमा तक झारखंड (Jharkhand) की पहली 4-लेन डबल-डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण से 45 मिनट की यात्रा पांच मिनट में तय हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि रांची (Ranchi) से जमशेदपुर इंटर कॉरिडोर पश्चिम बंगाल-ओडिशा (West Bengal-Odisha) के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।

यह गलियारा रांची शहर को बायपास करेगा और जमशेदपुर-कोलकाता को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए दिल्ली-कोलकाता राजमार्ग (NH-2) और पूर्व-पश्चिम गलियारे (NH-6) को जोड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) में हाटगामरिया से बोकना हाथीचौक (NH-320G) तक का यह मार्ग कोलावीरा सड़क के निर्माण के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों (Naxal Affected Areas) और आकांक्षी जिलों को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा।

झारखंड को नितिन गडकरी ने दी 9400 करोड़ से अधिक की सौगात, बोले- 2024 तक बिछेगा सड़कों का जाल Nitin Gadkari gave a gift of more than 9400 crores to Jharkhand, said - the network of roads will be laid by 2024

नितिन गडकरी ने राज्य में 21 सड़क परियोनाओं का शिलान्यास किया

इसके बाद नितिन गडकरी ने रांची के पुराने विधानसभा परिसर मैदान से राज्य में 21 सड़क परियोनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड में दो लाख करोड़ रुपये की सड़कें बनेंगी। झारखंड की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हो जायेंगी। उन्होंने झारखंड को संसाधनों से समृद्ध राज्य बताया।

प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगी: गडकरी

गडकरी ने कहा कि बिरसा की धरती पर सही से संसाधनों के उपयोग, सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र से यह राज्य आगे बढ़ेगा।

पिछले 60-70 सालों में जो विकास के काम नहीं हुए, वे 2014 के बाद रफ्तार से हो रहे हैं। उन्होंने कोयले के उपयोग से हाइड्रोजन तैयार करने की अपील की।

साथ ही कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन ही भविष्य है। आने वाले समय में गाड़ियां भी इसी से चलेंगी।

Bio Ethanol से भी यहां के किसान और युवा लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगी।

झारखंड को नितिन गडकरी ने दी 9400 करोड़ से अधिक की सौगात, बोले- 2024 तक बिछेगा सड़कों का जाल Nitin Gadkari gave a gift of more than 9400 crores to Jharkhand, said - the network of roads will be laid by 2024

रांची से जमशेदपुर सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता: गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड पहुंचने के बाद अक्सर रांची जमशेदपुर हाइवे की बात होती थी।

इस सड़क के बनने में कई परेशानियां सामने आईं लेकिन आखिरकार काम पूरा हुआ और अब रांची से जमशेदपुर सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वे रांची से वाराणसी 3 घंटे में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

झारखंड में जलमार्ग का विकास हो इसकी तैयारी की जा रही

उन्होंने कहा कि 2024 समाप्त होने तक देश में सड़कों का जाल बिछेगा, जिससे रोजगार, उद्योग बढ़ेगा और गरीबी दूर होगी।

झारखंड में जलमार्ग का विकास हो इसकी तैयारी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार ने अब तक कोई रोपवे का प्रपोजल नहीं भेजा है।

हम सरकार से अपील करते हैं दूसरे राज्यों की तरह आप भी भेजिए। हम यहां परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ कर देंगे।

झारखंड को नितिन गडकरी ने दी 9400 करोड़ से अधिक की सौगात, बोले- 2024 तक बिछेगा सड़कों का जाल Nitin Gadkari gave a gift of more than 9400 crores to Jharkhand, said - the network of roads will be laid by 2024

भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर स्वागत: संजय सेठ

MP संजय सेठ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर स्वागत है। परिवहन सेवाओं और उसकी संरचना में उन्होंने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।

133 करोड़ देशवासी उन्हें उनकी सेवाओं के लिए साधुवाद देते हैं। रांची की सबसे व्यस्त सड़क माने जाने वाले रातू रोड को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड (Elevated Road) बन रहा है।

उम्मीद है कि अगले एक साल के अंदर ही नितिन गडकरी के हाथों इस सड़क का लोकार्पण होगा।

झारखंड में भी सड़कों का जाल बिछ रहा: दीपक प्रकाश

BJP के प्रदेश अध्यक्ष और MP दीपक प्रकाश ने कहा कि देश सहित झारखंड (Jharkhand) में भी सड़कों का जाल बिछ रहा है।

पूर्व में देश में बनने वाली सड़कों की लंबाई और क्वालिटी की तुलना अल्पविकसित देशों से होती थी लेकिन 2014 के बाद से तस्वीर बदली है।

अब विकसित देशों से तुलना हो रही है। हर दिन 40 किमी लंबी सड़कें बन रही हैं।

अभी विभिन्न सड़क परियोजनाओं का तोहफा मिला: मरांडी

BJP MLA दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रोड, हवाई कनेक्टिविटी (Air Connectivity) से विकास की राह खुलती है।

झारखंड को सौगात मिली है, जिसका बड़ा लाभ मिलेगा। नितिन गडकरी सहजता, सरलता से देश के विजन, भविष्य की बात करते हैं।

धरातल पर भी करके दिखाते हैं। अभी विभिन्न सड़क परियोजनाओं (Various Road Projects) का तोहफा मिला है।

इसके अलावा भी उनसे कुछ अनुरोध किया गया है। उम्मीद है कि वह भी पूरा होगा।

सड़कें विकास का आईना होती: राम

MP BD राम ने भी कहा कि सड़कें विकास का आईना होती हैं। ना केवल झारखंड, बल्कि देशभर में लगातार सड़कों का जाल बिछ रहा है।

पलामू संसदीय क्षेत्र में भी NH 98 और अन्य परियोजनाओं पर काम हो रहा है। अगले एक साल में इससे पलामू (Palamu) का नक्शा बदलेगा।

इस मौके पर MP आदित्य साहू, VD राम, विद्युत वरण महतो, MLA भानु प्रताप शाही, कोचे मुंडा, नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत NHAI के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker