Homeझारखंडमुंबई से घर लौट रहा था प्रवासी मजदूर, ट्रेन में अचानक आए...

मुंबई से घर लौट रहा था प्रवासी मजदूर, ट्रेन में अचानक आए हार्ट अटैक से मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Migrant Laborer Dies Of Heart Attack : बरवाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम कुटमू निवासी और प्रवासी मजदूर ओमप्रकाश बैठा (35) कालका एक्सप्रेस (Kalka Express) से मुंबई से वापस घर लौट रहा था।

इसी दौरान मंगलवार को ट्रेन में अचानक Heart Attack आने से उसकी तत्काल मौत हो गई।

मामले में मृतक के भाई जयप्रकाश बैठा ने बताया कि ओमप्रकाश होली (Holi) के पूर्व अपने अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने मुंबई गया था। वहां जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

हालांकि साथियों ने उसका ईलाज भी कराया। पर दिनों-दिन ओमप्रकाश की स्थिति ठीक होने की बजाय बिगड़ती चली गई। बाद में वह अस्वस्थ हालत में ही मंगलवार को कालका एक्सप्रेस से घर लौट रहा था।

इसी दौरान ट्रेन में शौच करने के क्रम में अचानक Heart Attack आ गया और उसकी तत्काल मौत हो गई। साथियों से मोबाईल के जरिए मौत की सूचना पाकर देर शाम परिजन Dehrighat Railway Junction पहुंचे।

वहां पर रेल पुलिस से पंचनामा के ज़रिए ओमप्रकाश का शव लेकर परिजन बुधवार की अहले सुबह घर (ग्राम कुटमू) लौटे और स्थानीय कुल्हीनाला श्मशानघाट में शव का दाह-संस्कार किया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...