Latest Newsझारखंडराजौरी में LOC पर पाकिस्तान ने की फायरिंग, जवान शहीद

राजौरी में LOC पर पाकिस्तान ने की फायरिंग, जवान शहीद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू: नगरोटा हमले को लेकर नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किए अभी कुछ घंटे ही बीते हैं और शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया।

इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान सेना का एक हवलदार शहीद हो गया।

भारतीय सेना एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तान बार-बार 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

जनवरी 2020 से अब तक 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 30 नागरिक मारे गए हैं और 110 से अधिक घायल हुए हैं।

बता दें कि गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा टोल प्लाजा के पास 4 आतंकवादी मारे गए थे, जिनके कब्जे से 11 एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए थे।

पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि इन आतंकवादियों ने हाल ही में सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिए जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की थी।

जिसके बाद भारत ने शुक्रवार की शाम को एक उच्च स्तरीय बैठक की।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...