अचानक घर में घुसकर महिला पर चला दी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Firing News: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (Medininagar) के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाहाता इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक 37 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई।

गोली महिला के गर्दन में लगी। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वालों की पहचान हो गयी है।

जानकारी के अनुसार गोली नावाहाता निवासी विश्वेश्वर गिरि की पुत्री मीनाक्षी देवी को मारी गई है। मीनाक्षी मायके में ही रहती है। गढ़वा जिले के भंडरिया में उसकी शादी हुई है। उसका पति राजू गोस्वामी भी उसके साथ यहीं रहकर व्यवसाय करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं।

गोली मारने वाले की पहचान संतोष गोस्वामी के रूप में हुई है। संतोष चार साल पहले विश्वेश्वर गिरि के घर में किराए पर रहता था। संतोष और उसका साला गोलू सुबह 10 बजे विश्वेश्वर गिरि के घर पहुंचे और मीनाक्षी को टारगेट कर गोली चला दी। गोली मीनाक्षी के गर्दन में लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही SDPO मणिभूषण प्रसाद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली चलाने वाले संतोष और उसका साला गोलू फरार हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। समाचार भेजे जाने तक हत्या (Murder) का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था।

SDPO मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि संतोष गोस्वामी का आपराधिक इतिहास रहा है। हत्याकांड में जेल जा चुका है। गोली संतोष के साले गोलू ने चलायी। मीनाक्षी और उसके पिता ने घटना के कारण नहीं बताए हैं।

पिता का कहना है कि कुछ महीने पहले जब पता चला कि संतोष का आपराधिक इतिहास (Criminal History) है तो उसे घर से निकाल दिया था। अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संतोष और उसके साले को पकड़ने के लिए अलग अलग टीम लगाई गई है।

Share This Article