… और अचानक पत्नी ने पति पर कर दिया चाकू से हमला, आरोपी भेजी गई जेल

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़ : जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेंगाडांगा में महिला ने पति पर चाकू से हमला (Knife Attack on Husband) कर दिया। इस वारदात में पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि सेजारुल शेख (25) की करीब सात साल पहले मुर्शिदाबाद जिले के अमुवा गांव में टुंपा बीबी (22) से शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था।

आधी रात को महिला ने चाकू से पति पर हमला कर दिया

दोनों के दो बच्चे भी हैं लेकिन दम्पति में हमेशा अनबन रहती थी। महिला मायके चली गयी। महिला थाने में 16 सितंबर को दोनों के बीच समझौता हुआ।

इसके बाद टुंपा बीबी पति के साथ रहने लगी। इसी दौरान बुधवार की रात को महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार सेजारुल शेख और उसकी पत्नी टुंपा बीबी बुधवार की रात में खाना खाकर सोने चले गए। आधी रात को महिला ने चाकू से पति पर हमला कर दिया।

शेख ने चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह खुद को बचाया

शेख ने चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह खुद को बचाया। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।

परिजनों ने महिला को पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्त में ले लिया। खून लगा हुआ चाकू भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शेख को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी (Sadar Hospital Sonajodi) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Share This Article