बिहार के औरंगाबाद में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का एक संदिग्ध युवक मिला है। बुखार के साथ उसके शरीर में बड़े-बड़े फफोले पड़ गए हैं।

वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से Aurangabad आया है। उसकी बीमारी के लक्षण देखकर मंकीपॉक्स की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल उसका सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजने की तैयारी चल रही है।

औरंगाबाद के सिविल सर्जन (Civil surgeon) सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद के अनुसार पिछले दिनों ही युवक दिल्ली से औरंगाबाद आया है।

उसके सैंपल को पुणे भेजने की तैयारी की जाएगी

युवक औरंगाबाद के कुटुंबा गांव का निवासी है। दिल्ली से बिहार लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके शरीर में बुखार के साथ फफोले के निशान दिखने लगे।

फिलहाल उसे उसके ही घर में Isolate कराया गया है। जांच के लिए टीम को भेजकर सैंपल कलेक्शन कराया जा रहा है। उसके सैंपल को पुणे भेजने की तैयारी की जाएगी।

सिविल सर्जन ने बताया कि Monkeypox का संदिग्ध युवक मिलने के बाद पूरे गांव में अलर्ट जारी किया गया है। जितने भी लोग उसके संपर्क में आये हैं, सबकी जांच की जा रही है।

Share This Article