Latest Newsझारखंडरांची में बिना हेलमेट और मास्क के घूमने वालों से वसूला गया...

रांची में बिना हेलमेट और मास्क के घूमने वालों से वसूला गया जुर्माना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ रांची जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

बिना हेलमेट और बिना मास्क के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला रहा है।

कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम और दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर लगाम लगाने को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की ओर से कार्रवाई करने का निदेश जारी किया गया था।

इसी क्रम में दूसरे दिन गुरुवार को रांची ट्रैफिक पुलिस के चारों थाना के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

165000 रुपए का कटा चालान

दूसरे दिन चलाए गए अभियान में रांची ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 330 लोगों का चालान काटा गया।

इसमें कुल 165000 रुपए की राशि का चालान जमा किया गया।

पांडेमिक एक्ट एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई में एमवी एक्ट की धारा 179 के तहत मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात थाना गोन्दा क्षेत्र में 56, यातायात थाना जगन्नाथपुर क्षेत्र में 111,यातायात थाना चुटिया क्षेत्र में 17 और यातायात थाना लालपुर क्षेत्र में 146 लोगों का चालान काटा गया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना की आशंका को देखते हुए बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के लिए रांची शहर में कोविड-19 जांच के लिए बनाए गए स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर के अलावा दो और टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं।

ये सेंटर सैनिक मार्केट रांची और जिला स्कूल शहीद चौक रांची में बनाए गए हैं।

बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की इन टेस्टिंग सेंटरों में जांच की जाएगी और इसके बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।

इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त दुकानों- प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन की जांच के लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा।

दुकान के स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ कस्टमर सभी को दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

उपायुक्त रांची ने सभी शॉप ओनर से अपील की है कि वह दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर एहतियात बरतें।

मास्क के अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 128 लोगों का चालान काटा गया।

इसके तहत कुल 128000 रुपए की राशि वसूली गई।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...