पेट्रोल, डीजल के दाम फिर बढ़े, 8 सत्रों के बाद टूटा कच्चा तेल

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल 87.60 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार आठ सत्रों की तेजी के बाद गिरावट आई है। हालांकि बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है।

तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल का भाव दिल्ली में 30 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे, और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की।

वहीं डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 87.60 रुपये, 88.92 रुपये, 94.12 रुपये और 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बढ़कर क्रमश: 77.73 रुपये, 81.31 रुपये, 84.63 रुपये और 82.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को बीते सत्र से 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में बीते सत्र से 0.22 फीसदी की नरमी के साथ 58.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Share This Article