खूंटी में PLFI का एरिया कमांडर विश्राम कोनगाड़ी गिरफ्तार

यह जानकारी खूंटी के प्रभारी SP नौशाद आलम ने शनिवार की शाम SP कार्यालय खूंटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में दी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रनिया थानांतर्गत (Rania Police Station) उड़ीकेल बड़काटोली गांव के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को PLFI के एरिया कमांडर विश्राम कोनगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरात को गिरफ्तार कर लिया।

देसी कट्टा एक जिंदा गोली सहित PLFI का पर्चा और चंदा रसीद बरामद

गिरफ्तार उग्रवादी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एक जिंदा गोली सहित PLFI का पर्चा और चंदा रसीद बरामद किया है।

उसके खिलाफ तोरपा, रनिया और गुमला जिले के कमडारा थाने में 11 मामले दर्ज हैं।

यह जानकारी खूंटी के प्रभारी SP नौशाद आलम ने शनिवार की शाम SP कार्यालय खूंटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में दी।

गुप्त सूचना मिली

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर सुप्रीमो दिनेश गोप का विश्वस्त कमांडरों में से एक था।

दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद कमजोर हो चुके संगठन को वह मजबूत करने के प्रयास में जुटा था।

प्रभारी SP ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एरिया कमांडर विश्राम कोनगाड़ी उड़ीकेल गांव के आसपास भ्रमणशील है।

इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा के SDPO ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरफ्तार कर लिया गया।

TAGGED:
Share This Article