Homeझारखंडराजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

याचिका भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने दायर की है। याचिका दायर होने के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स )में इलाज करा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीम लालू की परेशानी बढ़ने वाली है।

बिहार के एक विधायक से फोन पर बात करने के मामले में उन पर जनहित याचिका दायर किया है।

भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने गुरुवार को उनके खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया साथ इसी मामले में वह अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराएंगे।

याचिकाकर्ता में याचिका में कहा है कि लालू ने जेल मैनुअल का उल्लंघन किया है।

लालू यादव ने मोबाइल फोन से बिहार के विधायकों को सत्ता का लोभ देते हुए नीतीश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है।

भाजपा नेता के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि याचिका में उस ऑडियो क्लिप को भी शामिल किया गया है।

जिसमें लालू विधायक से संपर्क साध कर उनसे डील कर रहे हैं। राजीव कुमार ने कहा कि याचिका के जरिए हॉर्स ट्रेडिंग का मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

राजीव कुमार ने कहा कि जेल मैन्युअल का भी उल्लंघन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि लालू चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं। वह रिम्स में रह कर अपना इलाज करा रहे हैं।

दुमका कोषागार मामले में हाइकोर्ट में उऩकी जमानत याचिका पर 27 नवंबर को सुनवाई भी होनी है।

बिहार विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू का एक ऑडियो वायरल हो गया हैं।

लालू चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से सजा काट रहे हैं।

ऑडियो में लालू, पिरपैती से भाजपा विधायक ललन पासवान से मोबाइल पर बात कर रहे हैं।

लालू कह रहे हैं कि विधानसभा में स्पीकर के चुनाव की वोटिंग से एब्सेंट हो जाओ। लालू ने यह बात 3 बार कही।

लालू ने ललन से कहा कि, कह देना कोरोना हो गया। साथ ही कहा कि तुम्हें आगे बढ़ाएंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...