पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मारा गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुलवामा: पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया।

मारे गए आतंकी की पहचान समीर अहमद तांत्रे निवासी बारागाम के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं।

उन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। मारा गया आतंकी दो नवंबर को ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

पुलिस को रविवार सुबह अवंतीपोरा के बारागाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी शुरू की। इस दौरान बारागाम इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है।

Share This Article