14 फरवरी को फिर झारखंड आ रही है राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, गढ़वा में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra in Jharkhand: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर अपनी न्याय यात्रा के साथ झारखंड में प्रवेश करेंगे। वह 14 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दूसरे चरण में झारखंड आ रहे हैं।

वे बुधवार को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से Jharkhand के गढ़वा जिले स्थित गोदरमाना में प्रवेश करेंगे। यहां पर दोनों राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों के बीच फ्लैग हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद रोड शो होगा। यहां से राहुल गांधी रंका जाएंगे।

रोड शो के बाद विश्रामपुर में शाम में सभा होगी

वहां पर दोपहर के भोजन के बाद यात्रा शुरू होगी और रंकागढ़ फाटक तक जाएगी। इसके बाद गढ़वा टाउन मार्केट में रोड शो के बाद विश्रामपुर में शाम में सभा होगी। पलामू जिले स्थित नवा बाजार में रात्रि विश्राम होगा।

15 फरवरी की सुबह छतरपुर के छपला मोड़ में न्याय यात्रा निकलेगी। यह न्याय यात्रा हरिहरगंज जाएगी, जहां बिहार के Aurangabad Border में फ्लैग हैंडओवर किया जाएगा और Rahul Gandhi की न्याय यात्रा बिहार में एंटर कर जाएगी।

Share This Article