
Train Derailment : धनबाद रेल मंडल के राजहरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने (डिरेलमेंट) के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है। घटना के कारण रांची मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से समाप्त तथा मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे प्रशासन ट्रैक बहाली के कार्य में जुटा हुआ है।
दो ट्रेनें रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार:
ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस (04 जून 2026) रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस (05 जून 2026) अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।
एक ट्रेन का आंशिक समापन
ट्रेन संख्या 18613 रांची–चोपन एक्सप्रेस (04 जून 2026) का आंशिक समापन बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
* ट्रेन संख्या 12873 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अब बरकाकाना–हजारीबाग टाउन–कोडरमा–गया–सोन नगर–गढ़वा रोड मार्ग से चलेगी।
* ट्रेन संख्या 20407 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बरकाकाना–कोडरमा–गया–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शनमार्ग से संचालित किया जाएगा।
* ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस अब राजाबेड़ा–गोमो–गया–सोन नगर–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

