दिल्ली में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रांची लौटे रामेश्वर उरांव

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव व प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे गुरुवार की रात सेवा विमान से दिल्ली दौरे से रांची लौट आये।

दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्तिगत कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक मजबूती के साथ ही राज्य के विकास योजनाओं पर चर्चा की।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव का एअरपोर्ट पर स्वागत किया।

नई दिल्ली से वापस लौटने पर रांची हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में रामेश्वर उरांव ने कहा कि नये कृषि कानून के खिलाफ देश भर में किसानों के चल रहे आंदोलन के क्रम में अब तक 175 किसानों शहीद हो चुके है।

लेकिन इन किसानों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंखों में आंसू नहीं आये। दूसरी तरफ एक जमाने में जो व्यक्ति कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद को देखना नहीं चाहता था, वह व्यक्ति आज एक अच्छे कलाकार की भांति उनके लिए आंसू बहा रहा है।

यह एक अच्छे अभिनेता की भूमिका हो सकती है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था इस तरह के ढांग और छल-प्रपंच से नहीं चल सकता।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत किया जाना है। तीन मार्च को बजट भी पेश किया जाएगा।

पार्टी घोषणा पत्र और चुनावी वायदे के अनुरूप सरकार बजट में भी विभिन्न योजनाओं के लिए आवश्यक राशि का प्रावधान करेगी।

इस संबंध में प्रभारी आरपीएन सिंह और अन्य वरिष्ठ अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी सुझाव मिला है।

वायदे के अनुरूप गठबंधन सरकार ने पहले वर्ष में कृषि ऋण माफ करने के साथ ही कोरोना संक्रमणकाल में खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य सुरक्षा, कृषि विकास और ग्रामीण विकास योजनाओं के माध्यम से हर जरूरतमंद परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का काम किया है।

अब चुनावी वायदे के अनुरूप अगले बजट में अन्य वायदे को भी पूरा करने के लिए कदम उठाया जाएगा।

Share This Article