
Ranchi Auto Fare: राजधानी रांची में ऑटो किराए को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म होने जा रही है। 13 अप्रैल से यात्रियों से नया किराया लिया जाएगा। ऑटो चालकों द्वारा नई किराया सूची भी तैयार कर ली गई है।
झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि कई ऑटो चालकों ने अपनी गाड़ियों में किराया सूची नहीं लगाई थी और यात्रियों से अधिक भाड़ा वसूल रहे थे। इसे देखते हुए अब 13 अप्रैल से सभी सीएनजी ऑटो में नई किराया सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।
कांटाटोली चौक से गोंदली पोखर होते हुए अनगड़ा मार्ग पर चलने वाले ऑटो चालकों ने यात्रियों के लिए नया किराया जारी किया है।
नया ऑटो किराया सूची
कांटाटोली से नामकुम – 20 रुपये
कांटाटोली से टाटीसिल्वे – 30 रुपये
कांटाटोली से मिलन चौक – 35 रुपये
कांटाटोली से गोंदली पोखर – 40 रुपये
कांटाटोली से अनगड़ा ब्लॉक – 50 रुपये
अनगड़ा से नामकुम – 40 रुपये
टाटीसिल्वे से रिंग रोड ब्रिज – 20 रुपये
टाटीसिल्वे से नामकुम – 20 रुपये

