Latest Newsझारखंडरांची में प्रतिबंधित मांस मामला : दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका...

रांची में प्रतिबंधित मांस मामला : दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 10 दिसंबर को सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Banned Meat case: प्रतिबंधित मांस से जुड़े एक चर्चित मामले में दो नामजद आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका (Anticipatory Bail petition) पर अब 10 दिसंबर को सुनवाई होगी।

सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी, इसलिए न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी ने अगली तिथि तय कर दी।

इस मामले के दो अभियुक्त शादाब कुरैशी उर्फ खालिद रजा और तौफीक कुरैशी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।

इससे पहले निचली अदालत इनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। दोनों आरोपी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के प्रतिबंधित मांस (Banned Meat) मामले में नामजद हैं।

कोलेबिरा केस में पहले मिला था राहत

इस मामले से पहले, कोलेबिरा प्रतिबंधित मांस कांड में हाईकोर्ट ने मार्च 2025 में खालिद रजा को अग्रिम जमानत दे दी थी। अब लोअर बाजार थाना केस में फिर से सुनवाई जारी है।

छापेमारी में 38 क्विंटल मांस जब्त, कई आरोपी भागे

लोअर बाजार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आजाद बस्ती (गुदड़ी चौक के पास) में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस छुपाकर रखा गया है। इसी आधार पर पुलिस ने 29 अक्टूबर 2025 को छापेमारी की। पुलिस ने मौके से लगभग 38 क्विंटल मांस बरामद किया, जो अलग-अलग गाड़ियों में छुपाया गया था।

छापेमारी के दौरान कई लोग भागने लगे। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया, जबकि शादाब कुरैशी उर्फ खालिद रजा और तौफीक कुरैशी भागने में सफल रहे। बाद में FIR में दोनों को नामजद आरोपी बनाया गया।

निचली अदालत से याचिका खारिज होने के बाद दोनों आरोपियों ने High Court में अग्रिम जमानत की मांग की है। अब 10 दिसंबर को इसपर सुनवाई होगी।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...