रांची में 10 दिन से गायब लड़की की मिली सड़ी-गली लाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास स्थित एक जर्जर मकान से पुलिस ने शनिवार को एक विवाहिता का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है।

शव की पहचान नावाडीह निवासी बनवारी पुराण की पुत्री कि‍रण देवी (24) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला की हत्‍या किसने की है।

सूत्रों के अनुसार तीन साल पहले युवती का प्रेम-प्रसंग सोनाहातू टोटो जिलिंगसेरेग निवासी बुधेश्वर पुराण के साथ चल रहा था। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी से शादी करा दी गई।

इधर, पिछले कुछ दिनों से युवती अपने मायके नावाडीह में ही रहती थी। वहीं उसका पति रांची में मजदूरी का काम करने के लिए गया हुआ था।

इसी दौरान कुछ दिन पहले युवती नावाडीह से बड़ी मां के घर रड़गांव गई थी।

इसी बीच रड़गांव से 13 तारीख को अपने मौसी के यहां शादी समारोह में जाने के लिए निकली थी।बताया गया कि वह फिर वापस नहीं लौटी।

उसका चचेरा भाई जगदीश पुराण ने ऑटो में बैठाकर उसे रवाना किया।

शनिवार को उसका क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद किया गया है।

घटनास्थल से पुलिस ने कुछ रुपए और मोबाइल फोन बरामद किया है।

हालांकि मोबाइल में सिम कार्ड नहीं मिला है। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article