इंतजार खत्म! रांची जिला बार एसोसिएशन चुनाव के तारीख की हुई घोषणा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं का जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख की घोषणा का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया है।

रांची जिला बार एसोसिएशन ने 2021-23 के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है।

चार अक्टूबर को जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसमें लगभग दो हजार अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे।

जिला बार एसोसिएशन चुनाव समिति ने 2500 वोटरों की सूची झारखंड स्टेट बार काउंसिल को चुनाव के लिए भेज दी है।

इसकी स्क्रूटनी के बाद चुनाव के लिए लिस्ट तैयार किया जाएगा। चुनावी तारीख की घोषणा के साथ ही नॉमिनेशन शुरू कर दी जाएगी।

2019-21 का कार्यकाल संपन्न होने के बाद अधिवक्ताओं को चुनाव की घोषणा का इंतजार था।

झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने दो सितंबर को रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए तीन सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा कर दी थी।

चुनाव समिति ने रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अजय तिवारी, अरविंद सिंह और मुरारी प्रसाद सिन्हा को जिम्मेदारी दी है।

काउंसिल द्वारा तीनों पर रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने का बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव की तिथि के एलान से पूर्व ही उम्मीदवारों का एलान शुरू कर दिया था। अध्यक्ष पद पर शंभू अग्रवाल, अरविंद कुमार मित्रा के अलावा अनिल परिसर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

महासचिव पद पर कुंदन प्रकाशन के सामने संजय विद्रोही दावेदारी पेश करेंगे।

इन दोनों के बीच अमर कुमार चौधरी ने महासचिव पद पर दावेदारी पेश कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। रांची जिला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव सहित कुल 16 पदों के लिए चुनाव होना है।

Share This Article