Goog News! झारखंड में 12 से 14 साल के 23 लाख बच्चों के टीकाकरण की तैयारी शुरू

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 12 से 14 साल तक के किशोरों को कोरोना का टीका देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके लिए करीब 23 लाख किशोरों को चिह्नित किया गया है।

टीका देने की प्रक्रिया 15 से 18 साल की तरह ही रहेगी। स्कूल और टीका केंद्रों पर अलग से टीका देने की व्यवस्था की जायेगी।

क्षेत्र के कुछ स्कूलों को मिला कर एक स्कूल को सेंटर बनाया जायेगा, जहां किशोरों को टीका दिया जायेगा। टीकाकरण फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होना है।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 से 14 साल तक के किशोरों की अंतिम सूची तैयार करने से पहले स्कूल और घरों में जाकर इसका मिलान किया जायेगा।

इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी जायेगी। इसमें ग्रामीण स्तर पर एएनएम और सहिया को लगाया जायेगा। शहरी क्षेत्र में भी सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क कर सूची तैयार की जायेगी।

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 12 से 14 साल के करीब 23 लाख किशोरों की अनुमानित सूची तैयारी की गयी है।

सरकारी और निजी स्कूलों से भी संपर्क कर सूची का मिलान करने का निर्देश दिया जा रहा है। जिलावार सूची तैयार की जायेगी। केंद्र से निर्देश मिलने के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जायेगा।

Share This Article