झारखंड में बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी कंपकंपाने वाली ठंड

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। शनिवार को दिनभर तेज ठंडी हवा चलती रही।

इससे धूप खिली रहने के बावजूद लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास होते रहा। शाम होते ही सिहरन बढ़ गई। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है।

आने वाले दिनों में ठंड अभी और बढ़ेगी। फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्य में हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा और सरायकेला-खरसांवा जिले में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शेष जिलों में न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

रांची राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 20 और 21 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

राज्य में करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो गया है।

यह सामान्य से दो से लेकर चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। ऐसा पहाड़ी इलाकों से आनेवाली बर्फीली हवाओं के कारण हो रहा है।

पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा पड़ रहा है। राज्य में आकाश साफ होने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

कांके का न्यूनतम तापमान पिछले आठ दिनों से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। रांची के सपीम कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Share This Article