झारखंड : 20 अधिकारियों ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में डिप्टी कलेक्टर से एसडीओ के पद पर प्रोन्नति की अनुशंसा किये जाने के बावजूद अधिसूचना जारी नहीं करने के खिलाफ बुधवार को याचिका दाखिल की गई है।

मामले को लेकर राजकिशोर प्रसाद सहित 20 अधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर से एसडीओ के पद पर प्रोन्नति में देर की बात कहते हुए कोर्ट में गुहार लगाई है। सभी प्रार्थियों की तरफ से हाई कोर्ट के अधिवक्ता चंचल जैन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

प्रार्थियों के अधिवक्ता चंचल जैन ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर से एसडीओ पद पर प्रोन्नति के लिए 24 दिसंबर 2020 को डीपीसी (विभागीय प्रोन्नति कमेटी) की बैठक हुई।

इसमें सभी आहर्ता पूरा करने वालों को प्रोन्नति दिये जाने की अनुशंसा कर दी गई है।

लेकिन इसी दिन कार्मिक विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया, उस पत्र में कहा गया कि राज्य में होने वाली सभी प्रोन्नति पर अगले आदेश तक रोक रहेगी।

इसके बाद उनकी प्रोन्नति के लिए अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई। इसके खिलाफ प्रार्थियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

Share This Article