रांची में यहां अतिक्रमण हटाने गयी RMC की टीम का हुआ विरोध, टीम ने चार के खिलाफ दर्ज करायी FIR

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की टीम ने सोमवार को बिरसा चौक के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई लोगों के सामान जब्त किये और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया।

इस दौरान कुछ लोग नगर निगम की टीम का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे।

इस पर नगर निगम की टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर चार लोगों के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

टीम ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने हाल ही में रांची नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम को शहर की दो मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया है।

निर्देशानुसार एन्फोर्समेंट टीम ने बिरसा चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद रांची नगर निगम शहर से अतिक्रमण हटाने को लेकर रेस है।

Share This Article