रांची में होगी JPSC की मुख्य परीक्षा, तारीख का हुआ ऐलान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से सातवीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा रांची में ही ली जायेगी।

सोमवार को आयोग की ओर से परीक्षा के आयोजन सम्बंधी नोटिफिकेशन जारी किया गया। सूचना में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा 28 से 30 जनवरी तक दो पालियों में होगी।

इसके पहले भी आयोग ने परीक्षा संबंधी सूचना दी थी, जिसमें उक्त तिथि को संभावित तिथि बताया था। मुख्य परीक्षा के लिए 14 केंद्र होंगे, जहां चार हजार, 293 उम्मीदवार शामिल होंगे।

झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर को ली गयी थी।

विभिन्न सेवाओं में कुल 252 पदों पर नियुक्ति के लिए चार वर्षों 2017, 2018, 2019 तथा 2020 के लिए के लिए प्रारंभिक परीक्षा एक साथ हुई।

अब मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 42 दिन के बाद जारी हुआ।

Share This Article