जमीन विवाद में हत्या, नामकुम पुलिस ने 7 महीने बाद शव को कब्र से निकाला, दो गिरफ्तार

प्रशिक्षु IPS सह थाना प्रभारी ऋत्विक श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि 13 दिसंबर, 2022 से मृतक सोमा मुंडा लापता था, उसके चचेरे भाई गंगाराम मुंडा ने 26 दिसंबर को गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जमीन विवाद (Land Dispute) में चचेरे भाई ने ममेरे भाई एवं महिला के सहयोग से हत्या (Murder) कर शव दफना दिया था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को सात माह बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला एवं हत्या में शामिल शिबू मुंडा एवं जीत सिंह मुंडा (Shibu Munda and Jeet Singh Munda) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संपती देवी फरार है।

प्रशिक्षु IPS सह थाना प्रभारी ऋत्विक श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि 13 दिसंबर, 2022 से मृतक सोमा मुंडा (Soma Munda) लापता था। उसके चचेरे भाई गंगाराम मुंडा ने 26 दिसंबर को गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था।

पत्थर से कूच कर हत्या करने के बाद उसे दफना दिया गया

इसके बाद 30 जुलाई, 2023 को गंगाराम ने सूचना दी कि जमीन विवाद में शिबू मुंडा ने जीत सिंह मुंडा एवं संपती देवी के सहयोग से सोमा की हत्या कर शव जंगल में दफना दिया है।

जानकारी मिलते ही SSP के निर्देश पर ASP मुख्यालय- वन मुमल राजपुरोहित एवं प्रशिक्षु IPS ऋत्विक श्रीवास्तव (IPS Ritvik Srivastava) के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव बाहर निकाला।

शव सड़ चुका था। आरोपितों ने बताया कि पहले शराब पिलाकर नशा कराया गया। उसके बाद पत्थर से कूच कर हत्या (Murder) करने के बाद उसे दफना दिया गया था।

Share This Article