अर्जुन मुंडा ने संकल्प से सिद्धि मिशन वन धन पहल का किया शुभारंभ

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को संकल्प से सिद्धि मिशन वन धन पहल का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) के मुख्यालय के नए परिसर सहित कई अन्य कार्यक्रमों का उद्घाटन और शुभारंभ हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के अनुरूप ट्राइफेड द्वारा कई पहल चलाई जा रही है जिनका उद्देश्य जनजातीय भाई, बहनों के लिए स्थाई आजीविका के साधन उत्पन्न करना है।

मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें ट्राइफेड के नए मुख्यालय परिसर का उद्घाटन करते हुए और साथ ही संकल्प से सिद्धि मिशन वन धन जैसी कुछ उल्लेखनीय पहलों का अनावरण करते हुए खुशी हो रही है।

इस महत्वपूर्ण मिशन के कार्यान्वयन से हमारे देश में जनजातीय परिस्थिति की तंत्र का निश्चित रूप से परिवर्तन होगा।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए आज का दिन निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण दिन है।

क्योंकि आज ट्राइफेड दल द्वारा पिछले कुछ वर्षों में लगातार किए गए ऐसे मूल्यवान प्रयासों की परिणिति अस्पष्ट रुप से देखी जा सकती है।

पिछले दो वर्षो में आई कठिन परिस्थितियों के बावजूद जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेफ दल द्वारा इन उपलब्धियों को हासिल करना सराहनीय है।

Share This Article