रांची नरकोपी थाना पुलिस ने गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI/रांची: नरकोपी थाना पुलिस ने साढे चार किलो गांजा के साथ तस्कर संदीप कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

वह लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके पास से एक अपाची बाइक और प्लास्टिक के बुरी में रखा हुआ चार किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नर्कोपी थाना क्षेत्र में एक युवक बाइक से गांजा लेकर जा रहा है।

सूचना के बाद बेड़ो डीएसपी रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम जैसे ही कंजगी गांव के पास पहुंची तो एक ही बार अपाची बाइक पर पीछे प्लास्टिक की बोरी में कुछ बांध कर ले जाते हुए देखा गया। बाइक रोककर पूछताछ करने पर युवक ने बोरे में गांजा होने की बात बताई।

जब पकड़ाये युवक से गांजा से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में इस कारोबार से जुड़े कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं।

Share This Article