रांची ओरमांझी में बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, 12 साल के बच्चे की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के बिरसा जैविक उद्यान के समीप खड़ी बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। घटना शनिवार देर रात की है।

घटना के बारे में बताया गया कि ओरमांझी प्रखंड के डहु गांव के मुंसाद अंसारी शनिवार को अपने पत्नी तसीमा खातून और एक बेटे अनस के साथ अपने संबंधी के घर इटकी से आ रहे थे।

तभी उनकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया। मुंसाद अंसारी ने पक्की सड़क से पांच फीट नीचे उतारकर गाड़ी को खड़ा कर दिया और सभी लोग गाड़ी से उतर गये।

तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरो के पास खड़े 12 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत हो गयी।

वहीं, मुंसाद अंसारी और उनकी पत्नी तसीमा खातून को भी चोट लगी है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो डिवाइडर से पार 30 फीट से अधिक दूर जाकर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।

पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Share This Article