रांची में नए सिरे से सिटी बसों को चलाने की तैयारी, इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग समेत और भी कई सुविधाएं मिलेंगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः राजधानी में नए सिरे से सिटी बसें चलाने को लेकर रांची नगर निगम गंभीर हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग की सुविधा व यात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।

सिटी के लोगां को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखते हुए सर्वे कराया जाएगा।

साथ ही बसों के परिचालन की रूट मैपिंग, क्षेत्रवार यात्रियों की संख्या का भी आकलन किया जाएगा।

टंडन अर्बन साॅल्यूशन कंपनी बनी कंसल्टेंट

दरअसल, नगर निगम सिटी बसों के परिचालन को लेकर डीपीआर तैयार करवा रहा है। इसके तहत पीपीपी मोड पर बसों के परिचालन को लेकर सुझाव देने के लिए मेसर्स टंडन अर्बन सोल्यूशन कंपनी कंसल्टेंट के तौर पर चयनित की गई है।

इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह की अध्यक्षता में रांची नगर निगम सभागार में हुई बैठक में गहन विचार-विमर्श किया गया।

खरीदी जाएंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें

बता दें कि रांची की सड़कों पर फिलहाल 25-30 बसों का परिचालन हो रहा है। हालांकि, रांची निगम की ओर से 200 इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी भी की जानी है।

इस कारण बसों की रूट मैपिंग और यात्रियों की संख्या का आकलन करने की तैयारी है।

Share This Article