Latest Newsझारखंडझारखंड में ब्लैक फंगस के मिले 4 नए मरीज

झारखंड में ब्लैक फंगस के मिले 4 नए मरीज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में शनिवार को ब्लैक फंगस Black Fungus के चार नए मरीज मिले हैं।  इनमें एक मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण के पाए गए हैं, जबकि तीन मरीज संदिग्ध हैं।

राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की कुल संख्या 125 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के वर्तमान में कुल 4,220 सक्रिय मामले हैं।

राज्य में अबतक कुल 90,22,574 व्यक्तियों की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 97.29 व मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

कोविड के सक्रिय मामलों में से 3,166 (75.03 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 1,054 (24.97 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। 11 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.74 प्रतिशत पायी गयी।

अब तक कुल 3,43,065 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा 5,082 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। कोविड-19 टीकाकरण 11 जून तक कुल 41,31,501 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

अब तक कुल 7,72,863 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। 11 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 9,49,204 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 11 जून को वैक्सीन की 1,02,831 डोज लगाई गयी, जिसमें से 95,730 लोगों को पहला व 7,101 लोगों को दूसरी डोज दिया गया। कुल 38,499 डोज 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को तथा 62,349 डोज 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई गयी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 45 प्लस के लिए 6,27,980 व 18 प्लस के लिए 2,01,700 वैक्सीन उपलब्ध है।

11 जून तक 1,08,330 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को उपलब्ध कराया गया।

104 सेवा 11 जून तक कोविड-19 से बचाव के लिए ऑडियो काॅल के माध्यम से 2,51,278 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई तथा वीडियो काॅल के माध्यम से 28,811 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...