आरपीएन सिंह का फैसला ठीक नहीं: राजेश ठाकुर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह का फैसला ठीक नहीं है।

यदि कोई नाराजगी या असंतोष था तो उनको हाईकमान से इस पर चर्चा करनी चाहिए थी।

ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि मैं नहीं जानता कि किन वजहों से आरपीएन सिंह ने ऐसा फैसला किया है।

कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है और सबकी सुनी जाती है। राजेश ठाकुर से जब यह पूछा गया कि आरपीएन सिंह से इस्तीफे से आपके सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

इस पर उन्होंने कहा कि चुनौती का सामना तो हमेशा ही करना पड़ता है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष कई तरह की चुनौतियां होती हैं लेकिन इसलिए हाईकमान इतनी बड़ी जिम्मेदारी भी देता है।

उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह का इस्तीफा जरूर निराश करने वाला है लेकिन उनके जाने से पार्टी की स्थिति पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पार्टी ने आरपीएन सिंह को हमेशा पूरा मान और सम्मान दिया। हाईकमान ने महत्वपूर्ण पद दिए।

सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने प्यार दिया। बावजूद इसके उनको किस बात की नाराजगी या असंतोष था, ये वही जानते हैं।

Share This Article