Latest Newsझारखंडझारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather Update : झारखंड कोहरा और कनकनी के आगोश में है। रांची समेत राज्य में सर्द हवाओं से सुबह और शाम में जनजीवन प्रभावित है। इस बीच राहत की खबर है कि रविवार से मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और ठंड में कमी आने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, जिससे कनकनी कम होगी।

कोहरा और कनकनी के आगोश में है झारखंड

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 14 जनवरी तक हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले दो से तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है। हालांकि, बादल के कारण दिन के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

पलामू प्रमंडल समेत संताल परगना के सीमावर्ती जिलों में घना कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है।

इस कारण रांची समेत 15 जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री या इससे भी कम रहा। इससे कनकनी बनी रही।

रांची और इसके आसपास के जिलों में कुहासे का हल्का असर देखा गया। सर्द हवाओं के प्रभाव से राज्य के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे रहा।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...