15 नवंबर से शुरू होगा आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, कल्याण मंच…

आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 15 नवंबर से शुरू होगी। इसके तहत प्रत्येक शिविर में कल्याण मंच स्थापित होगा, जिसके जरिए लाभुकों के बीच विभिन्न लाभों व परिसंपत्तियों का वितरण होगा। जाति प्रमाण पत्रों का वितरण, साइकिल के लिए राशि देना, कंबल वितरण करना आदि सभी लाभ ऑन द स्पॉट दिए जाएंगे।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 15 नवंबर से शुरू होगी। इसके तहत प्रत्येक शिविर में कल्याण मंच (Welfare Platform) स्थापित होगा, जिसके जरिए लाभुकों के बीच विभिन्न लाभों व परिसंपत्तियों का वितरण होगा।

जाति प्रमाण पत्रों का वितरण, साइकिल के लिए राशि देना, कंबल वितरण करना आदि सभी लाभ ऑन द स्पॉट दिए जाएंगे।

शिविरों में ऑन द स्पॉट (On The Spot) शिकायतों का निष्पादन किया जायेगा। प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत (Registered on the Portal) किया जायेगा। आवेदनों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ऑन द स्पॉट निवारण करते हुए समाधान, निष्पादन कागजात के साथ आवेदक की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

पोर्टल पर मिलेगी ये जानकारी

आवेदनों की प्राप्ति तथा ऑन द स्पॉट लाभों के वितरण की जानकारी भी पोर्टल (Portal) में अपडेट करना अनिवार्य होगा।

ऑन द स्पॉट राजस्व अभिलेखों में संशोधन, परिमार्जन, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र में आवश्यक संशोधन किया जायेगा। आधार, राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबंधित शिकायत इस श्रेणी के तहत लोगों की शिकायतें शिविर में ही दर्ज की जायेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसी शिकायतों का समाधान उसी दिन किया जायेगा।

यदि किसी कारण उस दिन इस श्रेणी की शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता है तो आवेदन को लंबित माना जायेगा। साथ ही शिविर (Camp) समाप्त होने के सात दिनों के अंदर उन मामलों का निष्पादन करना होगा। सरकार इन आवेदनों की ट्रैकिंग भी करायेगी।

Share This Article