रूस में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस में एक दिन में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 25,173 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 21,14,502 हो गई।

ये जानकारी रूस के स्वास्थ्य विभाग से जारी की गई है।

देश में कोविड-19 से कुल मौतों की संख्या 36,540 हो गई है।

अभी तक यहां 16,11,445 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को में वायरस के 6,866 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 5,60,579 हो गई।

मॉस्को इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

देश में लगभग 8 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Share This Article