Latest NewsUncategorizedरेड कार्पेट्स अभी लाइफ सपोर्ट पर है : मेलिसा रिवर्स

रेड कार्पेट्स अभी लाइफ सपोर्ट पर है : मेलिसा रिवर्स

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री मेलिसा रिवर्स का कहना है कि रेड कार्पेट्स ने अपना आकर्षण खो दिया है, जिस पर सेलेब्रिटीज किसी इवेंट्स के दौरान चलते हैं।

53 वर्षीय इस अदाकारा ने कहा कि ऐसा पिछले कुछ समय से हो रहा है।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, पेज सिक्स को साक्षात्कार देते हुए रिवर्स ने कहा, मेरे ख्याल से रेड कार्पेट्स पिछले कुछ समय से लाइफ सपोर्ट पर है।

यह बेहद दुख की बात है।

हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि रेड कार्पेट पर जब सेलेब्रिटीज से उनके पहनावे को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, तो उन्हें उस वक्त अपने डिजाइनर के बारे में जरूर बात करनी चाहिए।

रिवर्स कहती हैं, कई बार किसी ड्रेस को पहनने के लिए आपको पैसे दिए जाते हैं इसलिए मुझे अपने कॉन्ट्रैक्ट दिखाइए जो यह कहता है कि डिजाइनर के नाम का जिक्र नहीं करना है।

वे इस क्रेडिट के हकदार हैं। आप एक चलते-फिरते बिलबोर्ड हैं।

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि कई बार सेलेब्रिटीज अपने डिजाइनर्स पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं और जैसा वे कहते हैं वैसा करते हैं। इससे वे अपने निजी व्यक्तित्व को खो देते हैं।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...