रांची रिनपास के एमफिल-पीएचडी प्रोग्राम की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कांके स्थित रिनपास के एमफिल-पीएचडी प्रोग्राम की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है।

रांची विश्वविद्यालय की ओर से रिनपास के एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी।

रांची रिनपास के एमफिल-पीएचडी प्रोग्राम की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

इस लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह लिखित परीक्षा 14 नवंबर यानी रविवार को ली गई और परिणाम लिखित परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को जारी कर दी गई है।

एडमिशन टेस्ट एमफिल इन क्लिनिकल साइकोलॉजी, पीएचडी इन क्लिनिकल साइकोलॉजी, पीएचडी इन साइकेट्रिक सोशल वर्क के लिए ली गई थी।

रांची विश्वविद्यालय की ओर से इन दोनों ही कोर्स में एडमिशन के लिए 17 और 18 को इंटरव्यू शेड्यूल किया गया है। यह इंटरव्यू मोरहाबादी स्थित मल्टी परपस एग्जामिनेशन हॉल में लिया जाएगा।

17 नवंबर को एमफिल इन क्लिनिकल साइकोलॉजी, पीएचडी इन क्लिनिकल साइकोलॉजी और पीएचडी इन साइकेट्रिक सोशल वर्क के कैंडिडेट का इंटरव्यू लिया जाएगा।

यह दो शिफ्ट में होगा। पहला शिफ्ट सुबह दस बजे से होगा। इसमें एमफिल इन क्लिनिकल साइकोलॉजी के ग्रुप ए के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। जबकि दूसरा शिफ्ट दोपहर दो बजे से से होगा। 18 नवंबर को भी सुबह दस बजे और दोपहर दो से इंटरव्यू लिया जाएगा।

Share This Article