झारखंड : सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की दी थी धमकी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने दिनेश पंडित को दबोचा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंजः बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी दिनेश पंडित को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम ने दबोच लिया है।

आरोपी दिनेश पंडित की गिरफ्तारी साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सकड़भंगा गांव में घर से हुई है।

यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस स्पेशल ब्रांच ने देवघर पुलिस व साहिबगंज के तीनपहाड़, रांगा थाना पुलिस के सहयोग से की है।

आरोपी दिनेश पंडित पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं और जेल भी जा चुका है। पूर्व में राजमहल विधायक अनंत ओझा को भी धमकी देने के मामले मे वह जेल जा चुका है।

हत्याकांड में भी है आरोपी

दिनेश पंडित रांगा थाना क्षेत्र के सोहेल हत्याकांड में भी आरोपी है। इस कारण गिरफ्तारी के बाद उसे रांगा थाने में रखा गया है।

इस पर देवघर नगर थाना कांड संख्या 434ध्18 में भी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को धमकी देने का मामला दर्ज है। पंडित पर तालझारी थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।

क्या है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को फोन पर दिनेश पंडित ने जान से मारने की धमकी दी थी।

सांसद ने इसकी सूचना देवघर नगर थाना में भी दी थी, जिसको लेकर क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग से दिनेश पंडित को गिरफ्तार करने की योजना चरणबद्ध बनाई गई, जिसमें साहिबगंज पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

Share This Article