बिहार

सम्राट चौधरी बने बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष

पटना: Bihar भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार प्रदेश (Bihar State) में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) होंगे।

इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान BJP की तरफ से कर दिया गया है। सम्राट चौधरी के बिहार BJP का नया अध्यक्ष घोषित होने के बाद दल के MLAs , विधान पार्षदों की ओर से उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।

सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष- Samrat Chaudhary became state president of Bihar BJP

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष बनाया है। नड्डा ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि बिहार विधान परिष (Bihar Legislative Council) के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन्हें मंच संचालन (Stage Management) की जिम्मेदारी दी गई। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष- Samrat Chaudhary became state president of Bihar BJP

सम्राट चौधरी हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार पर हमलावर

सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) पिछले कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर हैं। उन्होंने शपथ ली है कि जब तक वे नीतीश कुमार को CM की कुर्सी से बेदखल नहीं कर देंगे तब तक पगड़ी बांधे रखेंगे।

सितंबर में संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया था लेकिन लगातार दो विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Election) और अमित शाह के दौरे के कारण ये नियुक्ति टल रही थी।

सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष- Samrat Chaudhary became state president of Bihar BJP

वर्ष 2018 में इन्हें बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया

सम्राट चौधरी बिहार BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे डॉ. संजय जायसवाल का स्थान लेंगे। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के हैं और कद्दावर नेता शकुनी चौधरी (Shakuni Chowdhary) के बेटे हैं।

कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी की अपने समाज में मजबूत पकड़ है। ये राबड़ी देवी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वर्ष 1999 में कृषि मंत्री (Minister of Agriculture) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

इसके अलावा CM नीतीश ने इन्हें JDU कोटे से भी मंत्री बनाया था। वर्ष 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2018 में इन्हें बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker