घर के दरवाजे पर पेशाब करने से मना करने पर महिला का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman’s Head Broken by Hitting Her with a Bat : धनसार थाना क्षेत्र डुमरियाटांड़ (Dumariatand) स्थित भगत जी मंदिर (Bhagat Ji Temple) के पास रहने वाली सरोज देवी ने पड़ोसी के विक्रम कुमार को घर के दरवाजे पर पेशाब करने से मना किया।

जिसके बाद उसने बैट (Bat) से मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। मामले में में सरोज ने विक्रम व उसके पिता राम अवतार व मां के खिलाफ धनसार (Dhansar ) थाना में शिकायत की है।

Dhansar Police ने मामला दर्ज कर लिया है। सरोज देवी का कहना है कि विक्रम कुमार मेरे घर के दरवाजे पर पेशाब कर रहा था जब मैंने मना किया तो उसने क्रिकेट बैट (Cricket Bat) से सिर पर प्रहार कर दिया। वहीं उसकी मां और पिता ने भी मेरे साथ मारपीट की।

Share This Article